शाहपुरा की कवियित्री सरोज कोटा में साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित

0
128


शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी
शाहपुरा की कवियित्री कुमारी सरोज का उनकी काव्य व साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं पर कोटा में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में सम्मान किया गया है।
कोटा में कर्म योगी सेवा संस्थान के संयोजन में श्री कर्मयोगी साहित्य गौरव सम्मान समारोह में शाहपुरा से श्रृंगार रस की कवयित्री कुमारी सरोज को साहित्य गौरव सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक राजाराम जैन व आयोजक अलका दुलारी संयोजक व अध्यक्ष महेश पंचोली प्रेम शास्त्री जी मौजूद रहें।
यह पुरस्कार वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व अध्यक्ष राजस्थान साहित्य अकादमी डा. दयाकृष्ण विजयवर्गीय की पुण्य स्मृति में दिया गया। कार्यक्रम राजस्थान सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय कोटा में रखा गया। कुमारी सरोज को सम्मानित होने पर यहां उनके शुभचिंतकों ने बधाई दी है।