
बिजोलिया : चारण माता मंदिर परिसर में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई।
बैठक में हिंदू चिंतक सदस्यता अभियान के तहत हिंदू युवाओं को जोडऩे को लेकर विचार-विमर्श हुआ। इस मौके विहिप प्रखड़ अध्यक्ष गोपाल धाकड ने हिंदू हित चिंतक अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि राम जन्मभूमि अयोध्या का संघर्ष कर राम मंदिर निर्माण को निर्णय की स्थिति में लाने का महत्वपूर्ण कार्य हुआ है। सेवा कार्य में विहिप बजरंग दल द्वारा विश्व हिंदू परिषद की अग्रणी भूमिका रहती है। उन्होंने युवाओं को गाय, संत, मंदिर, हिंदू समाज संस्कृति की रक्षा के लिए लव जिहाद, आबादी असंतुलन, धर्मांतरण रोकने के लिए छुआछूत मुक्त व समरसतायुक्त अखंड भारत निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल जुडने का आह्वान किया। इस मौके पर हिंदूहित चिंतक अभियान सदस्यता का पोस्टर विमोचन हुआ। जिसमें विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ता मंदिरों में जाकर हिंदूहित के लिए हिंदू समाज को जोड़ेगे।
विहिप हितचिंतक अभियान: 128 गांवों तक पहुंच 5 हजार हिंदुओं को हितचिंतक बनाएगी
विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने संगठन विस्तार के तहत इस बार पाँच हजार से अधिक हिंदुओं को हितचिंतक यानी सदस्य बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए पूरे देश में एक साथ छह से 20 नवंबर तक करीब सभी जगहो पर अभियान चलाया जाएगा।
विश्व हिंदू परिषद(विहिप) ने संगठन विस्तार के तहत इस बार पाँच हजार से अधिक हिंदुओं को हितचिंतक यानी सदस्य बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए पूरे देश में एक साथ छह से 20 नवंबर तक अभियान चलाया जाएगा। तीन वर्ष में एक बार चलने वाले इस हितचिंतक अभियान के तहत इस बार चितौड़ प्रान्त के सभी गांवों तक पहुंचने की योजना विहिप ने बनाई है। 15 वर्ष से ऊपर का कोई भी व्यक्ति हितचिंतक बन सकता है। जिन्हें हिंतचिंतक बनाया जाता है उन्हें 20 रुपये का कूपन दिया जाता है। विहिप के जिला मंत्री शशिकांत पत्रिया ने कहा कि इस अभियान के तहत हर जाति, पंथ व संप्रदाय के लोगों से संपर्क किया जाएगा। उन लोगों को हिंदू समाज और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ा जाएगा।
विहिप ने इस अभियान के तहत समाज के विशेष वर्ग के लोगों को जोड़ने के लिए विशेष संपर्क अभियान भी चलाने की तैयारी की है। इसमें विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इसके अंतर्गत चिकित्सकों, अभियंताओं, सीए, वकीलों, सेवानिवृत्त जजों, गायकों, अभिनेताओं, खिलाड़ियों और अनुसूचित जाति व जनजाति समाज के प्रमुख लोगों को हितचिंतक बनाया जाएगा।
इस मौके पर बजरंग दल प्रखड़ सयोजक दीपक गौड़ ,जिला गो रक्षा प्रमुख उमेश शर्मा , जिला सेवा सुरक्षा प्रमुख हेमंत गौड़, सह सयोजक आशिष राठौर , आदि कार्यकता मौजूद रहे