शाहपुरा में विश्व हिन्दू परिषद् का हितचिंतक अभियान प्रारंभ

0
43


शाहपुरा, मूलचन्द पेसवानी
विश्व हिन्दू परिषद् का हितचिंतक अभियान का शुभारंभ आज महंत सीताराम बाबा के सानिध्य में प्रारंभ हुआ 6 नवम्बर से 20 नवम्बर तक चलने वाले इस अभियान में विहिप के कार्यकर्त्ता घर घर जाकर प्रत्येक हिन्दू परिवार को सदस्य बनायेंगे जिलाध्यक्ष जयेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि शाहपुरा मे 5100 विहिप के सदस्य बनायें जायेगें अभियान के शुभारंभ मे विहिप सह जिला मंत्री कैलाश धाकड़, जिला कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल वर्मा, बजरंग दल जिला सह संयोजक धनराज वैष्णव, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा, प्रखंड सह मंत्री दीपक टेलर, प्रखंड संयोजक हेमराज शर्मा,नगर सह संयोजक विष्णु सुखवाल, हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक हनुमान धाकड़, जिला अध्यक्ष शंकर गुजर, पार्षद देबी लाल रेगर, टोनु धाकड़, लोकेन्द्र शर्मा, महावीर माली, देबी लाल धाकड़, बसंत कुमार,भैरू लाल बोहरा आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे