चंद्र ग्रहण के चलते कल बंद रहेगा मां जोगणियां का दरबार

0
141

बिजोलिया ( कपिल विजय ) : क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल जोगणिया माता का दरबार मंगलवार को कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण होने पर दर्शन के लिए बंद रहेगा । मंदिर कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने बताया की चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 05:39 से है। चंद्र ग्रहण का आरंभ मध्यान्ह 02:39 पर है और मोक्ष 06:19 बजे होगा। तथा विरल छाया से निर्गम सायं 07:26 बजे होगा। इसलिए शाम 07:30 पर गर्भगृह खोला जाएगा। जिसके उपरांत मंदिर की साफ सफाई के बाद माता रानी का अभिषेक, श्रृंगार, महाभोग अर्पित होने के बाद सायं आरती के समय 09:15 पर भक्तों को दर्शन हेतु मंदिर परिसर में प्रवेश दिया जाएगा।
वही सूतक काल से पूर्व सुबह 05:15 से पूर्व ही मातारानी का स्नान, श्रृंगार, पूर्ण होने के बाद सुबह 05:15 से 05:30 के मध्य ही आरती व भोग के समय भक्तों को दर्शन हेतु मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा।