शाहपुरा में विहिप ने सेवा बस्ती में बनाये हितचिंतक

0
143


शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी

विश्व हिन्दू परिषद् के राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्रिय संगठन मंत्री राजाराम का प्रवास शाहपुरा मे हितचिंतक अभियान के निमित्त रहा। क्षेत्रिय संगठन मंत्री के नेतृत्व मे शहर की विभिन्न सेवा बस्तीयों गाछा बस्ती, कालबेलिया बस्ती, गाडीया लौहार बस्ती में जाकर हितचिंतक बनाये गये। इस निमित्त विहिप जिलाध्यक्ष जयेन्द्र सिंह, जिला मंत्री शशिकांत पत्रिया, जिला कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल वर्मा, बजरंग दल जिला सह संयोजक धनराज वैष्णव, जिला सेवा प्रमुख गौतम तिवाड़ी, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा लाल राजौरा, प्रखंड संयोजक हेमराज शर्मा, सह संयोजक श्रीराम धाकड़, नरेंद्र तिवाड़ी, जहाजपुर प्रखंड संयोजक जितेंद्र मीणा, फुलिया प्रखंड संयोजक जीवराज शर्मा, नगर सह संयोजक विष्णु सुखवाल, प्रहलाद सनाढ्य, आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।