
शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा सोमवार को बस्ती संपर्क अभियान की शुरुवात शाहपुरा तहनाल गेट रैगर बस्ती में की गई।
अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ओम जेदिया ने संबोधित करते हुऐ कहा कि मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति के लिऐ कई योजनाएं लागू की है जिनका लाभ आम जन तक पहुंचे जिसकी व्यवस्था अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकता करें।
बैठक को भाजपा एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष पुरण डीडवानिया, जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, विधानसभा प्रभारी नटवर सोलंकी, मंडल महामंत्री मोहन रैगर ने संबोधित किया। नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश रैगर ने बताया कि सभी भाजपा एससी मोर्चा कार्यकर्ताओं ने तहनाल गेट रैगर बस्ती, कोली मोहल्ला, खटीक मोहल्ला सहित सभी बस्तियों में घर घर स्टीकर व केंद्र सरकार की योजनाओं के पत्रक वितरित कर सभी को जानकारी उपलब्ध करायी। तथा अनुसूचित जाति के प्रबुद्ध जनों का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ओम जेदिया, जिला अध्यक्ष पुरण डीडवानिया, जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, जिला मंत्री हीरा लाल बलाई, विधानसभा प्रभारी नटवर सोलंकी, आईटी प्रभारी पवन कुमार, नगर मंडल महामंत्री मोहन रैगर, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश रैगर, पार्षद प्रतिनिधि पुष्पेंद्र कोली,आनंद कुमार,अटल कुमार रेगर, जयप्रकाश रेगर, हजारी लाल रेगर, छोटू लाल गुर्जर, भेरू लाल, बुद्धि प्रकाश, रेगर बबलू रेगर, प्रेमचंद, माधुलाल रेगर, बाला, कल्याण रेगर, नाथू लाल रेगर,ओमप्रकाश रेगर, जगदीश चंद्र रेगर, सोनू रेगर, खेमराज, महावीर रेगर,मोहन रैगर, नगर महामंत्री सीताराम बेरवा आदि उपस्थित रहे।