कांग्रेस ने किया नेहरू को नमन

0
38


शाहपुरा, मूलचन्द पेसवानी
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 133वीं जयंती पर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
पीसीसी सदस्य संदीप जीनगर ने पंडित नेहरू को उद्धरित करते हुए कहा कि पंडित नेहरू के इन्हीं लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को दिल में ले कर चल रहा हूं, ‘हिन्द के जवाहर’ की भारत माता की रक्षा के लिए। पार्षद इशाक खां ने कहा आधुनिक भारत के निर्माता, पंडित नेहरू के महान योगदान के बिना 21वीं शदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। इस दौरान पीसीसी सदस्य संदीप जीनगर, जिला महासचिव रामेश्वर सोलंकी, वरिष्ठ पार्षद हमीद खा कायमखानी, इशाक खा, मुबारक हुसैन रंगरेज, पूर्व पार्षद प्रभु सुगंधी, सद्दीक पठान, नगर कांग्रेस महामंत्री आनंद जी सेठी ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश शर्मा, बक्षु रेबारी, पारस जेन, नगर कांग्रेस महासचिव सुनील मिश्रा, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष ओम सिंधी, नगर कांग्रेस कोषाध्यक्ष संजय झवर, धनराज जीनगर, विजय टेलर, मोहित सुगंधी,ख्वाजा हसन, उपस्थित रहे।