प्रदेश व्यापी जन आक्रोश यात्रा को लेकर भाजपा कि प्रदेश कार्यसमिति बैठक सम्पन्न

0
156

जनाक्रोश यात्रा को लेकर भाजपा ने दायित्व सौंपा

भीलवाड़ा 23 मई
प्रदेश नेतृत्व व
भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट लादू लाल तेली के निर्देशानुसार जन आक्रोश यात्रा जिला संयोजक एवं सह संयोजक, विधानसभा संयोजक ,सह संयोजक की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई भीलवाड़ा जिले में 2 दिसंबर से प्रारंभ होने वाली जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस सरकार के कुशासन ,भ्रष्टाचार एवं जंगलराज ,महिलाओं पर अत्याचार ,किसानों की कर्ज माफी के बारे में आमजन को व्यापक जनसंपर्क पैदल यात्रा कर घर घर जाकर बताया जाएगा जनाक्रोश यात्रा 7 विधानसभा में विशाल स्तर पर रथ के साथ निकलेगी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ,प्रदेश महामंत्री भजनलाल संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की उपस्थिति में भीलवाड़ा जिले से जन आक्रोश यात्रा के भीलवाड़ा विधानसभा संयोजक व सहसंयोजक ने जिला कार्यसमिति कार्यशाला में भाग लिया!
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि पूर्व मंत्री व किसान नेता कालू लाल गुर्जर को राजसमंद जनाक्रोश यात्रा जिला प्रभारी का दायित्व दीया, पूर्व जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाडा को अन्य जिले का प्रभारी बनाया
जिला संयोजक बाबूलाल टाक भीलवाड़ा विधानसभा संयोजक राकेश पाठक, शाहपुरा विधानसभा संयोजक रघु सोनी सह संयोजक बजरंग सिंह,मांडल विधानसभा संयोजक सुख लाल गुर्जर सह संयोजक संजय तिवारी, सहाड़ा संयोजक नाथू लाल शर्मा जहाजपुर संयोजक करण सिह बेलवा ,सह संयोजक महेंद्र गेरोटा आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयपुर में भाग लिया!