
भीलवाड़ा-मूलचन्द पेसवानी
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र मार्ग भीलवाड़ा में शनिवार को संविधान दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। संस्थाप्रधान डाॅ0 श्यामलाल खटीक ने उपस्थित लोगों को शपथ दिलाते हुए कहा कि संविधान का निर्माण तत्कालीन परिस्थितियों की आवश्यकताओं एवं विश्व के सभी संविधानों का अध्ययन करने के पश्चात् हमारे देश के महान राष्ट्रीय नेताओं, विद्वानों, कार्यकत्र्ताओं एवं विभिन्न वर्गो से सुझाव मांगकर डाॅ भीमराव अम्बेडकर एवं डाॅ राजेन्द्र प्रसाद जैसे महान विद्वानो के द्वारा निर्माण किया गया, जिससे आज राष्ट्र चहुँमुखी विकास कर रहा हैं। हम सभी को संविधान का पालन करते हुए आगे बढ़ना हैं।
व्याख्याता राजेश शर्मा ने दार्शनिक पक्ष के बारें में विस्तार से व्याख्या करते हुए बताया कि संप्रभुता, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक और गणतन्त्र शब्द भारत की प्रकृति के बारें में न्याय, स्वतन्त्रता व समानता शब्द भारत के नागरिकों को प्राप्त अधिकारों के बारें में बतलाते हैं। साथ ही व्याख्याता भागचन्द सोमानी एवं नेमीचन्द जैन ने संविधान के बारें में अपने विचार व्यक्त किये।