शाहपुरा विस क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा का आगाज 4 से

0
94


शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा बनेड़ा में जनाक्रोश यात्रा की शुरुआत चमनपुरा तहसील बनेड़ा से प्रारंभ होगी। जन आक्रोश रैली के विधानसभा संयोजक पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी ने बताया इस कार्यक्रम में जन यात्रा विधानसभा प्रभारी महेंद्र कोठारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक कैलाश मेघवाल, विधानसभा पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी लाल सोनी, सह संयोजक बजरंग सिंह राणावत, मंडल अध्यक्ष बनेड़ा गोपाल सिंह चारण, रायला मंडल अध्यक्ष राजेश जाट, शाहपुरा मंडल अध्यक्ष बालू राम कुमावत, नगर अध्यक्ष राजेश पारीक, फुलिया मंडल अध्यक्ष उदयलाल सीरोटा, विधानसभा क्षेत्र के प्रधान पूर्व प्रधान पूर्व एवं वर्तमान पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य पूर्व एवं वर्तमान वार्ड पार्षद वार्ड पंच वरिष्ठ कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रमुख प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी की मौजूदगी में यात्रा का शुभारंभ चमनपुरा से किया जाएगा
यात्रा का के उद्देश्य कांग्रेस सरकार का जंगलराज, कुशासन, भ्रष्टाचार, जनता से किए गए झूठे वादे, महिला उत्पीड़न, हत्या, बलात्कार, किसानों की कर्ज माफी, यूरिया की कालाबाजारी, बेरोजगारों के साथ छलावा, संप्रदाय संप्रदायिक सद्भावना के साथ खिलवाड़, आदि मुद्दों को लेकर प्रदेश भर की 200 विधानसभा क्षेत्रों में यह जन आक्रोश यात्रा निकाली जाएगी