
शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी
शाहपुरा बनेड़ा विधानसभा पूर्व विधायक स्वर्गीय महावीर प्रसाद जीनगर की पुण्यतिथि पर आज सेवा कार्य किए गए। दिलकुशाल बाग स्थित मंदिर में स्व. जीनगर के चित्र पर माल्यार्पण पर पुष्पांजलि की। पूर्व प्रधान गजराज सिंह राणावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप गुर्जर व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने विचार रख दो मिनिट का मौन रखा।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप गुर्जर ने माल्यार्पण कर शुरआत की तत्पश्चात पीसीसी सदस्य संदीप जीनगर, नगर अध्यक्ष बालमुकंद तोषनीवाल, जिला महासचिव रामेश्वर सोलंकी, पार्षद हमीद खां कायमखानी, पार्षद रमेश सेन, अजय मेहता, पार्षद इशाक खां, महेंद्र सिंह राणावत, पार्षद मुबारिक हुसैन, पप्पू जैन, नगर मंत्री आनद सेठी, पूर्व पार्षद प्रभु सुगंधी, ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष जयंत जीनगर, नगर उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा, नगर महासचिव ओमप्रकाश सिंधी, रमेश वैष्णव कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित की। सेटेलाइट चिकित्सालय में फल व बिस्किट वितरण का कार्य किया। आसींद रोड़ स्थित शमशान में पौधारोपण किया।