
शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी
शाहपुरा बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश भर में विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा निकाली जारी है। आज शाहपुरा बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र की जन आक्रोश रायला मंडल के कुंडीया कला से प्रारंभ होकर कासोरिया व डाबला में जनसभा के बाद घरटा बलदरखा होते हुए मुशी में रायला मंडल की जन आक्रोश यात्रा समाप्त हुई ।8 दिसम्बर को जन आक्रोश यात्रा शाहपुरा नगर में निकाली जाएगी। जिस की शुरुआत श्री राम मंदिर उदय भान गेट से प्रारंभ होकर कंलीजरी गेट से होते हुए बालाजी की छतरी सदर बाजार होते हुए त्रिमूर्ति चैराहे पर इस यात्रा का समापन होगा।
जन आक्रोश यात्रा में आज पूर्व जिला महामंत्री गजराज सिंह राणावत, यात्रा सयोजक रघुनंदन सोनी, सह संयोजक बजरंग सिंह राणावत, रायला मंडल अध्यक्ष राजेश जाट, जिला परिषद सदस्य शंकर कुड़ी, शिवराज कुमावत, पंचायत समिति सदस्य राम प्रसाद गुर्जर, हगामी भील, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश ओझा, सरपंच श्याम लाल शर्मा, सोनू महेंद्र सुवालका, विष्णु कवर, मौजूद रहे। मुख्य वक्ता के रूप में गजराज सिंह पूर्व जिला महामंत्री ने कहा इस कॉन्ग्रेस राज में जनता चारों ओर से से परेशान है। यूरिया बिजली की कमी किसानों का हाल बेहाल है। कोंग्रेस के जंगल राज से कुशासन भ्रष्टाचार से जनता परेशान हो रही है। आये दिन महिलाओं पर अत्याचार बलात्कार प्रदेश में सांप्रदायिक सद्भावना के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रदेश की कॉन्ग्रेस सरकार को उखाड़ कर फेंकना ही हमारी जिम्मेदारी आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाकर भेजना है।
जिला परिषद सदस्य शंकर जाट ने सरकार की नाकाम को जनता के सामने रखा। यात्रा के दौरान पूर्व जिला महामंत्री रोशन मेघवंशी, नगर महामंत्री मीडिया प्रभारी मोहनलाल रेगर, जिला अजा मोर्चा महामंत्री अविनाश जीनगर, विधानसभा ऐसी मोर्चा प्रभारी नटवर खटीक, पार्षद राजेश सोलंकी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष युवराज सिंह, मौजूद रहे।
रायला मंडल अध्यक्ष राजेश जाट ने सभी कार्यकर्ताओं को धंयवाद ज्ञापित किया एवं कहा आने वाले चुनाव में जनता पार्टी को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाकर भेजना है। सह संयोजक बजरंग सिंह राणावत ने सभी कार्यकर्ता को धंयवाद ज्ञापित दिया।