गुजरात चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर भाजपा जिला मुख्यालय पर जश्न मनाया

0
42


भीलवाड़ा, मूलचन्द पेसवानी
भीलवाड़ा के सूचना केंद्र चौराहे पर पटाखे फोड़ कर मुंह मीठा करा कर भाजपा जिंदाबाद के नारों के साथ जश्न मनाया
भीलवाड़ा 8 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन द्वारा गुजरात चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के नेतृत्व में सूचना केंद्र चौराहे पर मनाया
भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने कहा vzr एसीकि भाजपा पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के आधार पर काम करने वाली पार्टी है गुजरात में लगातार 27 वर्षों से भाजपा का सुशासन है और आज घोषित चुनाव परिणाम भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है जिलाध्यक्ष तेली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी है
इस दौरान भीलवाड़ा शहर विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दामोदर अग्रवाल पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर के सानिध्य में जश्न मनाया
भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि गुजरात में पिछले 27 सालों से भाजपा का सुशासन है आज घोषित चुनाव परिणामों में भाजपा को अब तक की सबसे बड़ी ऐतिहासिक जीत मिली है इसी को लेकर आज सूचना केंद्र चौराहे पर भाजपा के झंडे लहराकर पटाखे फोड़ कर एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर भाजपा जिंदाबाद नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान कर जश्न मनाया
जिला महामंत्री बाबूलाल टांक जिला उपाध्यक डॉ राजा साध वैष्णव प्रहलाद त्रिपाठी जिला मंत्री शोभीका जागेटिया शिखा नवल जागेटिया अनिल चौधरी राधेश्याम सोमानी जिला कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश सेन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष इमरान कायमखानी किसान मोर्चा महामंत्री सत्यनारायण गुग्गड आईटी जिला संयोजक सुरेंद्र जैन पार्षद मधु शर्मा मुकेश शर्मा ओम गगरानी इंदु बंसल राम सिंह शक्तावत किशोर सोनी इंदू टाक लाभ शंकर चौबे मंडल अध्यक्ष घनश्याम सिंगीवाल मनीष पालीवाल अमित सारस्वत घुमंतू प्रकोष्ठ के भागचंद जांजावत मन की बात संयोजक विजय हिंगोरानी विशेष संपर्क अभियान देवेंद्र गोयल सोशल मीडिया के मीनाक्षी नाथ अजीत सिंह केसावत मधु अग्रवाल सहित भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश उत्साह के साथ जश्न मनाया