
शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी
भारतीय जनता पार्टी जनाक्रोश यात्रा शाहपुरा बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र ग्रामीण मंडल के अरनिया घोड़ा देवनारायण मन्दिर से प्रारंभ होकर रूपपुरा, शंभूपुरा, सूरजपुरा, बिलीया, खामोर, समेलिया, बोरडा बावरिया में निकाली गयी। सभी जगहों पर सभाए व संपर्क करके कांग्रेस सरकार को उखाडन्े का आव्हान किया गया।
यात्रा संयोजक रघुनंदन सोनी, सह संयोजक बजरंग सिंह राणावत, मंडल अध्यक्ष बालू राम कुमावत, दिवस संयोजक पंचायत समिति सदस्य सांवर लाल गुर्जर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, जिला महामंत्री एससी मोर्चा अविनाश जीनगर, जिला परिषद सदस्य शिवराज कुमावत, पंचायत समिति नेता प्रतिपक्ष अंजलि गुर्जर के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। प्रभारी दयाशंकर गुर्जर सरपंच प्रतिनिधि, मदन नायक के निर्देशन में गांव-गांव चैपाले रखी गई। मंडल उपाध्यक्ष भेरूलाल गाडरी, रूप लाल जाट, भेरू लाल लोहार, कैलाश गाडरी, लेहरु कुमावत, मंडल महामंत्री मनोज गुर्जर, युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष आसाराम धाकड़, ऐसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष आसाराम बावरी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामदेव प्रजापत, मीडिया प्रभारी नगर महामंत्री मोहन लाल रेगर, ऐसी मोर्चा विधानसभा प्रभारी नटवर सोलंकी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष युवराज सिंह, एससी मोर्चा उपाध्यक्ष सुरेश कुमार रेगर, महामंत्री रामराज गुर्जर, जनाक्रोश यात्रा में मौजूद रहे।
यात्रा सह संयोजक बजरंग सिंह राणावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार के 4 वर्ष की कमियों को इस यात्रा के माध्यम से जनता के सामने लाने का प्रयास किया गया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार की सारी नाकामियों को बताते हुए उनकी खुशियों को चकनाचूर कर आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मत देकर विधानसभा में सरकार बनाने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष बालू राम कुमावत ने प्रदेश की सरकार को हिंदू विरोधी बताते हुए सांप्रदायिक सद्भावना को पूरे प्रदेश भर में दंगे हत्या बलात्कार प्रशासन पर अंकुश लगाने में फेल आदि आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार को कोसा। जिला महामंत्री एससी मोर्चा अविनाश जीनगर ने कहा कि प्रदेश भर में कानून व्यवस्था पर देश की सरकार खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश भर में महिला अत्याचार पर प्रदेश की सरकार देशभर में प्रथम आ गई है। नेता प्रतिपक्ष अंजलि गुर्जर ने प्रदेश की सरकार पर महिलाओं पर अत्याचार बलात्कार में प्रदेश की अंकुश लगाने में नाकाम रही है। देश में राजस्थान को महिलाओं पर अत्याचार के लिए प्रथम स्थान पर ला दिया गया। जन आक्रोश यात्रा के संयोजक रघुनंदन सोनी ने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया अधिक से अधिक लोग मिस कॉल करके लिखित में शिकायत पेटी में शिकायत डालने को कहा और आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजय बनाने का आह्वान किया। जगह-जगह यात्रा का पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। गाजे-बाजे के साथ यात्रा संपूर्ण यात्रा रूट पर निकाली गई।