
शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी
विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा (भीलवाड़ा) के ग्राम पंचायत देवरिया में सोमवार को भाजपा की जन आक्रोश यात्रा के अंतर्गत कॉंग्रेस सरकार की नाकामियों और प्रदेश में निरंतर बढ़ रहे भ्रष्टाचार एवं अपराध को लेकर जन चैपाल में उपस्थित आमजन का आव्हान किया गया।
इस दौरान संयोजक रघुनंदन सोनी शाहपुरा नगरपालिका अध्यक्ष, सहसंयोजक बजरंग राणावत, यात्रा प्रभारी उप सभापति भीलवाड़ा नगर परिषद रामनाथ योगी, शाहपुरा पंचायत समिति नेता प्रतिपक्ष अंजलि रामराज गुर्जर, मोर्चे के जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, पार्षद राजेश सौंलकी, जिला परिषद सदस्य शिवराज कुमावत, पूर्व प्रधान बनेड़ा गजराज सिंह राणावत, नटवर, महिला मोर्चा विधानसभा प्रभारी बहन संगीता त्रिपाठी, मण्डल महामंत्री रामराज गुर्जर, महिलामोर्चा मण्डल अध्यक्ष मण्डल रिंकु वैष्णव, अध्यक्ष उदय लाल सिरोठा, युवा मोर्चा पूर्व अध्यक्ष योगेश शर्मा, रामनिवास कुम्हार राजपुरा, उप सरपंच दुर्गा लाल माली, कार्यकर्ता भैरु लाल नायक बागथला सहित कई सारे कार्यकर्तागण और जनता उपस्थित रहीं।