फुलियाकला में भाजपा जन आक्रोश रैली संपन्न , मेरे साथ 75 हजार वोटों का साथ है_मेघवाल

0
222

शाहपुरा, मूलचन्द पेसवानी
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कांग्रेस सरकार की नाकामी को लेकर प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है । यह जन आक्रोश यात्रा उसका आज अंतिम दिन था । आज ही यात्रा धनोप राजपुरा गणपति खेड़ा फूलिया कला में आमसभा हुई।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक कैलाश मेघवाल, संयोजक रघुनंदन सोनी, सह-संयोजक बजरंग सिंह राणावत, मंडल अध्यक्ष उदय लाल सिरोठा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में निकाली गई ।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक कैलाश मेघवाल ने कहा सरकार की गतिविधि धीमी और धीरे है । सरकार का खजाना खाली नहीं है लेने वाला चाहिए । मेघवाल ने कहा मेरे पीछे 75 हजार वोटों का साथ है। मेरे को सरकार में कोई मना नहीं कर सकता है।
यात्रा संयोजक रघुनंदन सोनी ने बताया प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हर शेत्र में नाकाम रही है। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र गुजर ने किसान विरोधी सरकार बताया सभी प्रदेश की कॉन्ग्रेस सरकार को विधानसभा से हटाकर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने को लेकर सभी को मतदान करने को कहा। सह-संयोजक बजरंग सिंह राणावत ने कांग्रेस सरकार को आने वाली विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का अनुरोध किया।
आज की यात्रा में सरपंच रिंकू वैष्णव, सत्यनारायण बेरवा, जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, जिला परिषद सदस्य शिवराज कुमावत, महा-मंत्री मनोज माली, रामराज गुर्जर, नेता प्रतिपक्ष अंजलि गुर्जर , महिला मोर्चा प्रभारी संगीता त्रिपाठी , यात्रा संयोजक रामदेव प्रजापत , महामंत्री रामजस गुर्जर, पूर्व जिला महामंत्री रोशन मेघवंशी, पंचायत समिति सदस्य हेमराज साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुकेश चौधरी, अमित, मुकेश जाट, दूध राम गुर्जर, महावीर हेडा, सरपंच आजाद राव, हिम्मत सिंह, शिवराज जाट, रामलाल गुर्जर, दुर्गा लाल शर्मा, गोपाल अजमेरा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष दिलखुश जैन लालाराम तेली प्रह्लाद सीरोटा एडवोकेट विजय कुमार पाराशर रफीक उस्ता रामदेव अजमेरा सुखदेव रे वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहन तोषनीवाल नत्थू लाल कोली मीडिया प्रभारी मोहन लाल रेगर युवराज सिंह नटवर सोलंकी राजेश सोलंकी देवी लाल गुर्जर लक्ष्मण वैष्णव मोहन लाल बेरवा योगेश शर्मा जयराम गुर्जर कालूराम बेरवा रमेश शर्मा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।अंत में मंडल अध्यक्ष उदय लाल सिरोठा मैं सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।