
शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी
सेन समाज छात्रावास शाहपुरा भीलवाड़ा में सेन समाज मातृ शक्ति सेवा समिति और नारायणी सेना के तत्वावधान में राष्ट्रीय तथा प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव किया। सुनील गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायणी सेना, मेवाड़ आम चोखला के अध्यक्ष कैलाश जुणदा के संरक्षण में हुए इस चुनाव में राम चन्द्र सेन पूर्व जिला प्रमुख को संरक्षक, मातृ शक्ति सेवा समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष कंचन सेन पुष्कर, उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद सेन फुलिया खुर्द, तेजपाल पड़ियार सलाहकार, चन्द्र प्रकाश सेन राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष सेन समाज मातृ शक्ति सेवा समिति के लिए नारायण लाल सेन, मारूति नंदन बुंदी उपाध्यक्ष, गोपाल सेन महासचिव, महावीर सैन महामंत्री, सत्यनारायण सेन महेंद्र गढ़ प्रदेश प्रभारी, राजेंद्र सेन जयपुर महामंत्री, हंसराज सेन उपमंत्री, मुकेश सेन प्रदेश महामंत्री, लक्ष्मी सेन, मंत्री योगेश बांगर महासचिव, कमलेश सेन प्रदेश सलाहकार,शौभादेवी सेन जयपुर सदस्य मनोनीत किया गया है।