
शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी
शाहपुरा में श्री केसरी सिंह बारहठ स्मारक समिति द्वारा 23 दिसंबर शुक्रवार को दोपहर 2 बजे त्रिमूर्ति स्मारक पर शहीद मेले का आयोजन होगा। संयोजक कैलाश व्यास तथा मंत्री अनुज कांटिया ने बताया कि मेले को लेकर गुरुवार दोपहर को संस्थान के पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिक्षा विभाग द्वारा क्रांतिकारियों से संबंधित आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को भी मुख्य समारोह में सम्मानित किया जायेगा। कस्बे के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय लक्ष्मी दत्त कांटिया, लादूराम व्यास, रमेश चंद्र ओझा के परिजनों का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ हरमल रेबारी रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी करेंगे। दोपहर को बारहठ बंधुओं की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। तत्पश्चात शहीद मेले का आयोजन होगा। बारहठ बंधुओं की पैतृक हवेली में बने हुए राष्ट्रीय संग्रहालय को दिनभर के लिए आमजन के दर्शनार्थ निशुल्क को खोला जाएगा। आयोजन में प्रशासनिक अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक, जनप्रतिनिधि, बारहठ बंधुओं के परिजन तथा आमजन भाग लेंगे। मेले की पूर्व व्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार दोपहर को आयोजन समिति के संयोजक कैलाश चंद्र व्यास, उपाध्यक्ष राम प्रकाश काबरा, डीएमएफटी के सदस्य राजकुमार बेरवा, जीव दया समिति के संयोजक अत्तू खां कायमखानी,सूर्य प्रकाश ओझा,पार्षद इसाक खान कायमखानी,अधिवक्ता नमन ओझा, इरफान खान, देबी लाल बैरवा आदि मौजूद रहे।