
शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी
शाहपुरा के अमर शहीद केसरी सिंह बारहठ, जोरावर सिंह बारहठ प्रतापसिंह बारहठ की स्मृति में त्रिमूर्ति बारहठ स्मारक पर शुक्रवार को 49 वें शहीद मेले का आयोजन किया गया। श्री केसरी सिंह बारहठ स्मारक समिति की ओर से नगर पालिका के तत्वावधान में आयोजन हुआ। शुभारंभ पर अतिथियों ने बारहठ बंधुओं की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
समारोह में अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, बारहठ के प्रपोत्र विशाल सिंह सौदा, पालिका के अधिशाषी अधिकारी भानुप्रताप सिंह, भीलवाड़ा के राजकीय अधिवक्ता कुणाल ओझा, काॅलेज के पूर्व प्राचार्य डा हरमल रैबारी, प्रेस क्लब के अध्यक्ष चान्दमल मूंदड़ा, कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष दिलीप गुर्जर, नगर अध्यक्ष बालमुकंद तोषनीवाल, पीसीसी मेंबर संदीप जीनगर, पूर्व महामंत्री अशोक भारंद्वाज, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष मधु पोंडरीक, जिला महासचिव रामेश्वरलाल सौंलकी, रामस्वरूप काबरा, मोलाना मुमताज, सर्तकता समिति के सदस्य राजकुमार बैरवा मौजूद थे।
वक्ताओं ने कहा कि क्रांतिकारी बारहठ बंधुओं से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के नवनिर्माण में आगे आएं। उन्होंने कहा कि क्रांतिकारी केसरी सिंह बारहठ स्वाधीन शिक्षा शास्त्री, क्रांति चिंतक, राजनेता एवं युगपुरुष थे। पालिका अध्यक्ष सोनी ने त्रिमूर्ति स्मारक स्थल के कराये गये विकास कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केसरीसिंह बारहठ की 150 वीं जयंती के मौके पर विशाल कार्यक्रम कराया जायेगा।
समिति के सचिव अनुज कांटिया ने सभी का स्वागत करते हुए समिति के कार्यो व आय व्यय के विवरण को सदन में रखा। संयोजक कैलाश व्यास ने सभी का आभार ज्ञापित किया।
इस मौके पर कस्बे के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय लक्ष्मी दत्त कांटिया, लादूराम व्यास, रमेश चंद्र ओझा सहित अन्य के परिजनों का शाल ओढा भी सम्मान किया जाएगा। बारहठ बंधुओं की पैतृक हवेली में बने हुए राष्ट्रीय संग्रहालय को दिनभर के लिए आमजन के दर्शनार्थ निशुल्क को खोला गया।
समारोह में आयोजन समिति के संयोजक कैलाश चंद्र व्यास, उपाध्यक्ष राम प्रकाश काबरा, डीएमएफटी के सदस्य राजकुमार बेरवा, जीव दया समिति के संयोजक अत्तू खां कायमखानी, सूर्य प्रकाश ओझा, पार्षद इशाक खान कायमखानी, के अलावा पार्षद मदन कंवर शर्मा, सिम्मी रणजीत कौर आदि मोजूद रहे।