पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई को श्रद्धांजलि दी

0
59

शाहपुरा, मूलचन्द पेसवानी
भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 99 जयंती भाजपा द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर भील बस्ती में जिला मंत्री तारा चाष्टा,वरिष्ठ कार्यकर्ता केशव सिंह, सत्यनारायण तोलंबिया, नगर उपाध्यक्ष राजी देवी धाकड़ की अगुवाई में भील बस्ती में फल वितरित किए गए हैं।अटल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी गई। तत्पश्चात बस्ती में बच्चों को बिस्किट एवं फल वितरण किए गए। वरिष्ठ कार्यकर्ता सत्यनारायण तोलंबिया ने अटल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें उनके संघर्षों के बारे में बताया है। इसी दौरान नगर महामंत्री मोहन लाल रेगर,खुशीराम आचार्य, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र जांगिड़, नगर उपाध्यक्ष महावीर सैनी, कैलाश धाकड़, युवा मोर्चा महामंत्री कमल सोनी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष युवराज सिंह,नवीन मराठा, एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष सुरेश चंद्र रेगर, पार्षद कमलेश धाकड़, एसटी मोर्चा अध्यक्ष लादू लाल भील, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेश गुर्जर, कैलाश धाकड़, निखिल जीनगर, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष परशुराम सामतानी, सत्येंद्र सेन,बाल किशन प्रजापत,हर लाल भील, दुर्गा लाल भील सहित कई जने मौजूद रहे।