
शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138 वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यालय पर झंडारोहण कर सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष जयंत जीनगर ने सलामी देकर स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस का नेतृत्व नगर अध्यक्ष बालमुकंद तोषनीवाल व पूर्व पीसीसी सदस्य राजकुमार बैरवा ने किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि पूर्व अध्यक्ष अशोक भारद्वाज रहे। अध्यक्ष तोषनीवाल ने कहा कि कई नेताओं ने आजादी के लिये अपने प्राण न्यौछावर किये तो कांग्रेस के कई नेता स्वतंत्रता संग्राम में जेल में बंद रहे। पूर्व अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने कहा कई नेताओं ने आजादी के लिये अपने प्राण न्यौछावर किये तो कांग्रेस के कई नेता स्वतंत्रता संग्राम में जेल में बंद रहे। इन्हीं नेताओं के त्याग और बलिदान ने देश को आजाद कराया। कांग्रेस की गौरवशाली परम्परा को लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, राहुल और सोनिया गांधी ने जीवित बनाये रखा। इस दौरान नगर उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा, नगर मंत्री ओमप्रकाश सिंधी, कच्छी बस्ती जिलाध्यक्ष इमरान पठान, मदन सर्वा, धनराज जीनगर, महावीर सोनी ने मिठाई वितरित कर स्थापना दिवस मनाया।