परशुराम कुंड यात्रा का शाहपुरा में होगा स्वागत

0
60


शाहपुरा, मूलचन्द पेसवानी
देशभर में ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें अरुणाचल प्रदेश में स्थित परशुराम कुंड के लिए देशभर से ब्राह्मणों को आमंत्रित किया जा रहा है। जहां पर मकर सक्रांति को विशेष मेले का आयोजन किया जाएगा। 29 दिसंबर को यात्रा शाहपुरा में प्रवेश करेगी शाहपुरा के सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा यात्रा का स्वागत किया जायेगा। तत्पश्चात भगवान परशुराम कुंड यात्रा को शोभायात्रा के रूप में नगर में भ्रमण कराया जाएगा और जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया जाएगा। बालाजी की छतरी पर भगवान परशुराम जी की महाआरती की जाएगी।शोभा यात्रा दोपहर 2 बजे भाणा गणेश जी मंदिर से प्रारंभ होकर सदर बाजार, बालाजी की छतरी होते हुए कलिजरी गेट तक जाएगी। तत्पश्चात जहाजपुर के लिए रवाना होगी।