राधा कृष्ण महिला मंडल की सदस्याओ और भक्तजनों ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

0
187

श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिन हुई समुद्र मंथन कथा, वामन अवतार, हरिश्चंद्र प्रसंग, श्री राम चरित्र एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) राधा कृष्ण महिला मंडल के द्वारा आयोजित लव गार्डन स्थित चारभुजा नाथ मंदिर प्रांगण में श्रीमद्भागवत कथा का आज चतुर्थ दिवस था। अध्यक्ष ममता बल्दवा ने बताया कि कथा व्यास पंडित शिव प्रकाश शास्त्री के द्वारा शुक्रवार को समुद्र मंथन कथा, वामन अवतार, हरिश्चंद्र प्रसंग, श्री राम चरित्र एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव आदि की कथा हुई। सचिव रंजना बिड़ला के अनुसार कृष्ण जन्मोत्सव के अंतर्गत पूरे पंडाल को रंगीन गुब्बारों से सजाया गया। सभी सदस्याओ और भक्तजनों ने कृष्ण जन्म का शानदार उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया। इस दौरान वासुदेव और कृष्ण की साक्षात मनोरम झांकी से वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा के अंत में माखन मिश्री एवं पंजीरी का भोग वितरण किया गया।