तेरापंथ भवन मे बीजेएस स्मार्ट गर्ल्स नाटिका का मंचन
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) भारतीय जैन संघटना द्वारा रविवार को तेरापंथ भवन में विराजित मुनिश्री हर्ष लाल, मुनिश्री प्रकाश कुमार, मुनिश्री यशवन्त कुमार के आर्शीवाद से और बीजेएस महिला विंग की प्रांतीय अध्यक्षा पुष्पा गोखरू के नेतृत्व में नाटिका का मंचन किया गया। जिसमें लडकियो और महिलाओ पर हो रहे अत्याचारों से बचाने और उन्हें सही व गलत की जानकारी देने के उद्देश्य से बीजेएस की बालिकाओं द्वारा स्मार्ट गर्ल्स का एक भव्य नाटक का मंचन किया गया। गुरुदेव ने फरमाया की बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षित और संस्कारित करते हुए बीजेएस के स्मार्ट गर्ल्स के कार्यक्रम को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करें। प्रांतीय महिला अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा गोखरू ने बताया कि बच्चियों को माता पिता द्वारा कम समय देने और उनके बारे में जानने, उनकी पसंद-नापसंद की चीज की भी जानकारी होनी चाहिए। अध्यक्ष राजेन्द्र गोखरू ने बताया कि आज के वातावरण में बीजेएस की स्मार्ट गर्ल्स कार्यशाला देश व समाज की बच्चियों के लिए कारगर साबित हो रही है। नाटिका का संचालन राजस्थान स्मार्ट गर्ल्स सह प्रभारी मधु लोढ़ा द्वारा किया गया। गोखरू ने बताया की जल्दी ही समाज की बच्चियों की स्मार्ट गर्ल्स कार्यशाला तेरापंथ भवन में आयोजित की जाएगी। महामन्त्री ललित लोढा ने बीजेएस संगठन की रूपरेखा बताते हुए तेरापंथ मुनि प्रवर व पदाधिकारीयो का आभार व्यक्त किया।
बीजीएस के प्रचार प्रसार मंत्री मनीष बंब ने बताया की स्मार्ट गर्ल्स की नाटिका अंजली बाबेल, आयुषी लोढा, शिल्पा धुपिया, शेफाली धुपिया, पुजा सुराणा, गर्विता सिसोदिया द्वारा किया गया। तेरापंथ श्री संघ व महिला मण्डल व बीजेएस के प्रान्तीय सदस्य बलवंत रांका ने जल्द ही स्मार्ट गर्ल कार्यशाला कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ज्ञानेन्द्र सिंह चोधरी, सुशील चपलोत, निर्मल गोखरू, शैलेन्द्र बोरदिया, बलवीर डागलिया, सुरेश बम्ब, संजय लोढा, राकेश पीपाड़ा, महिला अध्यक्षा गुणमाला बोहरा, निर्मला बुलिया, मधु मेडतवाल, अरुणा पोखरना, मीना कांठेड, रेणु जैन, आनन्द देवी टोडरवाल, प्रमीला गोखरू, अमीता बाबेल सहित तेरापंथ कन्या मण्डल की बालिकाएं उपस्थित थी।