वृक्षों से हमें जो प्राणवायु मिलती है, वह हमारे लिए काफी लाभदायक है : पुष्पा गोखरू
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति की रक्षा करने, वातावरण को हरा भरा बनाने के लिए ऑल इंडिया स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस राष्ट्रीय महिला शाखा द्वारा बनेड़ा स्थित आर्मी विद्यालय में 108 पौधे रोपकर उनके बड़े होने तक उनकी सार संभाल करने का संकल्प लिया गया।
कॉन्फ्रेंस की राष्ट्रीय महिला शाखा अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा गोखरू ने कहा कि धरती पर यदि वृक्ष होंगे, तो निश्चित ही हमारा जीवन भी होगा। वृक्षों से हमें जो प्राणवायु मिलती है, वह हमारे लिए काफी लाभदायक है। संस्था परिसर में नीम, आम, अमरुद, नीबू, पीपल एवं बरगद के पौधों का रोपण किया गया है। यह पेड़ जब बड़े होगे तो हमारे लिए उपयोगी होगे। उन्होंने कहा कि नीम के वृक्ष से निवोली होगी जो हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होगी। समाजसेवी राजेंद्र गोखरू ने कहा की हम सभी को हर वर्ष कम से एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। एवं जब तक वह पौधा बड़ा नहीं हो जाता है। तब तक उस पौधे की एक बच्चे की तरह सेवा करते रहना चाहिए। मनीषा खजांची ने कहा कि पृथ्वी पर वृक्षों का होना बहुत आवश्यक है। हम सभी धीरे-धीरे वृक्षों का विनाश करने में लगे हुए है और यदि समय रहते हमने इस पर रोक नहीं लगाई तो आगामी समय में हम सभी को तथा हमारी आने वाली पीढी को इसके भयाभह परिणाम भुगतने पडेगे। उन्होंने कहा कि अभी भी समय है, हम यदि जागरूक होकर इस धरा पर वृक्ष लगाते है तो हमारा पर्यावरण संतुलित रहेगा। इस दौरान जैन कांफ्रेंस राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अलका बंब, मधु लोढ़ा, निर्मला बुलिया, बलबीर डागलिया, हेमंत गोखरू, विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती यामिनी तिवाडी आदि उपस्थित थे।