शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी
शाहपुरा के जिला बनने के बाद मंगलवार को प्रथम बार आयोजित होे रहे 77 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 77 फीट उंची शिकारगाह ओदी पर तिरंगा फहराकर शाहपुरा के जश्न को प्रतिपादित किया गया। शाहपुरा की प्राचीन रियासतकालीन शिकारगाह ओदी पर आजादी अमृत महोत्सव के तहत आज जीव दया सेवा समिति के तत्वावधान में मोहसिन व एजाज ने तिरंगा फहराकर जश्न का आगाज किया।
संयोजक अतु खा कायमखानी ने बताया प्राचीन शिकारगाह लगभग ऊंची ओदी पर 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर तिरंगा लहरा कर खुशी का इजहार किया। विदित रहे लगभग 1000 बीघा ढाणी के बीड़ व इस में रहने वाले जीव जंतु पेड़ पौधों की रखवाली हेतु इस शिकारगाह का निर्माण राजपरिवार शाहपुरा द्वारा करवाया गया था। ओदी की विशेषता 4 मालों में गोल बनी हुई है। वह एक ही स्तम्भ पर टिकी हुई है तथा इसमें करीब सो सीढ़िया बनी हुई है।