👇 वीडियो देखे 👇
बिजोलिया ( कपिल विजय ) : भाजपा मंडल ने आज देश की आजादी का महोत्सव मंडल कार्यालय पर तिरंगे झंडे का झंडारोहण कर धूमधाम से मनाया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा, जिला उपाध्यक्ष संजय धाकड़,पंचायत समिति सदस्य हितेंद्र सिंह राजोरा, जिला मंत्री हरषेन्द्रा कुमारी ने कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। झंडारोहण कार्यक्रम के बाद भाजपा के जनप्रतिनिधियों पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं ने क़स्बे में तिरंगा वाहन रैली निकाली ।
151 बाइक सवार कार्यकर्ताओ ने इस दौरान मंडल कार्यालय से क़स्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए यात्रा का आयोजन किया । कार्यक्रम के दौरान पथिक पार्क में स्वतंत्रता सेनानी विजय सिंह पथिक एवं स्वतंत्रता सेनानी साधु सीताराम दास स्मारक पर माल्यार्पण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ । कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लिए भारत माता एवं बंदे मातरम का जयघोष करते हुए नगर से निकले , संस्कार भारती स्कूल में तिरँगा रैली का स्वागत किया गया ।

ये रहे मोजूद :
इस दौरान ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिव चंद्रवाल,जिला परिषद प्रत्याशी विट्ठल तिवाड़ी , मंडल महामंत्री अनिल खटीक , लक्ष्मी खेड़ा सरपंच लोकेश मेघवाल , मंडल उपाध्यक्ष हीरा सोलंकी एवं दयाशंकर जोशी , बिजौलिया शक्ति केंद्र संयोजक कमलेश कोली,युवा मोर्चाध्यक्ष शेखर चंद्रवाल,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र गुर्जर महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता त्रिपाठी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इमरान हुसैन,पूर्व नगर अध्यक्ष रतन लाल गोड,पूर्व उप सरपंच रूपलाल गोधा, देवकरण सोलंकी, वेदप्रकाश तिवाड़ी,मंडल कोषाध्यक्ष देवेंद्र लखारा मंडल मंत्री नरेश सोनी, मुकेश गौतम,कस्तुर रेगर, मुकेश धाकड़, हेमराज दरोगा,सोशल मीडिया प्रभारी कालू पूरी,युवा मोर्चा महामंत्री तारा प्रकाश बंजारा,पंकज विजयवर्गीय,मोनु टेलर,बूथ अध्यक्ष धर्म राज खटिक, उमाशंकर बैरागी, मुकेश ,यशवंत पुंगलिया,वार्ड पार्षद निलेश नलवाया एवं प्रवीण विजयवर्गीय,धर्म राज सांखला,जगदीश पूरी,महिला मोर्चा महामंत्री दुधी बाई,एवं मंजु भील,मुकेश खटिक, सी पी मेवाडा,देवी लाल कोली,मोहन सिंधी, पुरषोत्तम महावर,हंसराज ब्रहम भट्ट,छीतर धाकड़ मुकेश बंजारा शिवपुरी राजू अहीर देवकरण अहीर,मनीष राँव,अमन शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
