अध्यक्ष पल्लवी लढ़ा ने स्कूल के विद्यार्थियों को दी पर्यावरण के बारे में जानकारी
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) लघु उद्योग भारती महिला इकाई भीलवाड़ा द्वारा सामाजिक कार्यक्रम के तहत ग्राम पितलियास मंगरोप के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पोधारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें ट्री गार्ड सहित 51 बड़े वृक्ष रोपित किए गए तथा उनकी देखरेख की जिम्मेदारी स्कूल प्रशासन एवं बच्चों को दिलाई गई। लघु उद्योग भारती के महिला इकाई अध्यक्ष पल्लवी लढ़ा ने स्कूल के विद्यार्थियों को पर्यावरण के बारे में जानकारी दी तथा अपने आसपास सफाई रखने का आह्वान किया। शिखा अग्रवाल ने कविता के माध्यम से पर्यावरण का संदेश दिया। शाला प्रधान श्रीमती सुनीता सारस्वत का स्वतंत्रता दिवस पर तहसील स्तर पर वृक्षारोपण हेतु सम्मानित करने पर लघु उद्योग भारतीय महिला इकाई द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ के अलावा लघु उद्योग भारती के प्रांत सचिव अजय मूंदड़ा, विमला मुनोत, चंदा मूंदड़ा, भीलवाड़ा इकाई अध्यक्ष महेश हुरकट, सचिव अनूप बागड़ोदिया, कोषाध्यक्ष कमलेश मुनोत, महिला इकाई सचिव नीता बंसल, कोषाध्यक्ष शशि काबरा, ग्रोथ सेंटर इकाई के अध्यक्ष राम प्रकाश काबरा, सचिव गिरीश अग्रवाल, शंभू प्रसाद काबरा, स्नेहलता मेलाना, मानकंवर काबरा, रेखा ईनानी उपस्थित थी।