मंडल की सदस्यों ने कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के दौरान भजनो पर किया नृत्य
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) राधाकृष्ण महिला मंडल की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर नेहरू गार्डन स्तिथ चारभुजा मंदिर परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। मंडल की मीनू झंवर ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत गणपति के भजन से की गई। इसी क्रम में कृष्ण रूप में झांकी सजाओं प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। विजेता प्रतिभागियों को मंडल की वरिष्ठ सदस्यो द्वारा पुरस्कृत किया गया। भजन गायिका ममता बल्दवा द्वारा कृष्ण जन्म अनमोल रे.., कन्हैया हिडो गालियो रे..,जेल में जन्म लियो…आदि भजनों पर मंडल की सदस्यों ने नृत्य कर उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम के अंत मे प्रसाद वितरण के साथ ही मीनू झंवर, विमला चेचाणी, सुमित्रा जोशी, संध्या मंगल, शकुंतला झवर, सुमित्रा दरगड व मंडल की सभी सदस्याएं उपस्थित थी।