एमपीएस पब्लिक स्कूल, छापरी में मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

0
76

विद्यालय को कृष्णा जन्मोत्सव की थीम पर सजाया, भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का विस्तारपूर्वक किया मंचन

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) महेश प्रगति संस्थान द्वारा संचालित एमपीएस पब्लिक स्कूल, छापरी में जन्माष्टमी पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के मुख्य संरक्षक ट्रस्टी लादूराम बांगड़, श्रीगोपाल राठी, अध्यक्ष केजी तोषनीवाल, मंत्री सुशील मरोटिया, कोषाध्यक्ष कँवर लाल पोरवाल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में विद्यालय को कृष्णा जन्मोत्सव की थीम पर सजाया गया। झांकियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने वासुदेव द्वारा श्री कृष्ण को गोकुल ले जाने, माखन चुराते हुए श्री कृष्ण के बाल रूप, कृष्ण सुदामा मिलन, राधा कृष्ण का सखियों के साथ मधुवन रासलीला, कृष्णा जन्म, महाभारत के गीता सार, ब्रम्हाण्ड दर्शन, द्रौपदी चीरहरण, कालिया नाग मर्दन, कुरुक्षेत्र युद्ध आदि के दृश्य प्रस्तुत किये तथा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का विस्तारपूर्वक मंचन किया गया। सीनियर कक्षा के बच्चों ने मटकी फोड़ का भी मंचन भी किया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में भगवान श्री कृष्णा की आरती के साथ 56 भोग भी लगाया गया। नन्हें-मुन्ने बच्चे नटखट नंद गोपाल, राधा-कृष्ण की भूमिका में नजर आए। राधा-कृष्ण के अलावा राधा, वासुदेव, देवकी, ग्वाले, गोपिया, कंस, सुदामा, द्रौपदी, दुर्योधन, भीष्म पितामह आदि की वेशभूषा में आए बच्चों ने सभी का मनमोह लिया। बच्चों की प्रस्तुति पर अभिभावकों ने भी खूब उत्साह बढ़ाया। विद्यालय जूनियर विंग लिटिल सीड्स के बच्चों ने जन्माष्टमी महोत्सव में भाग लिया। बच्चों को मुरली, मोरपंख, माखन, मिश्री के शब्दों से परिचित कराया गया तथा कृष्ण के विभिन्न नाम कृष्णा, गोपाल, लल्लाजी, मुरलीधर, मधुसूदन, माधव, कान्हा, मोहन के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को 56 भोग का प्रसाद वितरण किया गया। संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधाकिशन सोमानी, उपाध्यक्ष भैरुलाल काबरा, सह मंत्री अरविन्द चेचाणी, सदस्य गणेश काबरा व रामगोपाल राठी तथा ट्रस्टी फतह लाल जैथलिया भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। विद्यालय की प्राचार्या रेखा लोहिया ने सभी को जन्माष्टमी पर्व की बधाई देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। संस्थान के मंत्री सुशील मरोटिया ने सभी को जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी।