गोभक्त सुनील जागेटिया ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से की मुलाकात

0
71

गौवंश की आवश्यकता पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की चर्चा

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) पथमेड़ा गौशाला ट्रस्टी प्रख्यात गो-भक्त एवं पीपुल फॉर एनीमल्स के जिलाध्यक्ष सुनील जागेटिया ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात कर गौ माता की प्रतिमा भेंट करते हुए मानवता के लिए गौ-वंश की आवश्यकता पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से चर्चा की। उन्होंने विश्व की सबसे बड़ी 5000 बीघा में फैली पथमेड़ा गौशाला के विभिन्न प्रकल्पों के बारे में बताया। पीपल फॉर एनिमल्स के प्रदेश प्रभारी बाबूलाल जाजू ने बताया कि जागेटिया ने राजस्थान प्रदेश सहित देश में गौशालाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए गोबर, गौ-मूत्र व वैज्ञानिक कृषि को बढ़ावा देने पर चर्चा करते हुए प्रदेश की नंदगांव की गौशाला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।