भाजपा किसान मोर्चा ने कि फसल खराबे पर किसानों को मुआवजा के मांग, मुख्यमंत्री को लिखा पत्

0
66

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष एड़वोकेट तेजेन्द्र गुर्जर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखते हुए बताया की भीलवाड़ा जिले के सम्पूर्ण क्षेत्र में वर्षा ऋतु काल में पर्याप्त मात्रा में बारिश नही होने से मक्का ज्वार उड़द मूँग ग्वार मिर्ची सहित अन्य 80 प्रतिशत फसले खराब हो चुकी है,फसलो के खराब होने से क्षेत्र के किसानों को बहुत भारी मात्रा में आर्थिक नुकसान हो चुका है,किसानों ने कर्ज लेकर इस बार महंगे दामों में बीज खरीद कर बुवाई की थी,वहीं कही कही सिंचाई के द्वारा तैयार फसलो में पीलिया रोग, सफेद लट रोग आने से फसल खेतों में खड़ी खड़ी ही सूख गई है, जिले के किसान हताश दुखी चिंतित है जिले के सम्पूर्ण क्षेत्र में फसल खराबे की गिरदावरी करवाकर किसानों को अतिशीघ्र उचित मुआवजे दिलाया जाकर राहत प्रदान की जावे अन्यथा जल्द ही जिले में भाजपा किसान मोर्चा के साथ जिले के किसानो के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।