3 मिनट में 363 पौधे लगाकर संकल्प संस्थान ने बनाया रिकॉर्ड

0
111


भीलवाड़ा मूलचन्द पेसवानी

3 मिनट में 363 पौधे लगाकर संकल्प संस्थान ने बनाया रिकॉर्ड
आज दिनांक 12 सितम्बर को अमृता देवी बिश्नोई व 363 लोगों के पेड़ों के लिए अपना बलिदान देने पर, उनकी शहादत को नमन करते हुए संकल्प पर्यावरण संस्थान ने 3 मिनिट में 363 पौधे लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
संकल्प पर्यावरण संस्थान के अध्यक्ष दीपक सुवालका ने बताया कि खेजड़ली गांव में आज ही के दिन अमृता देवी बिश्नोई, अपनी तीन बेटियों आसू , रत्नी और भागू के साथ अपने प्राण त्याग दिए। उसके साथ 363 से अधिक अन्य बिश्नोई , खेजड़ी के पेड़ों को बचाने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था। उनकी याद में तथा आम जन को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से संस्थान ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के संरक्षक मांगीलाल बिश्नोई के मुख्य आतिथ्य तथा समाज सेवी तारा अहलूवालिया, हेमलता अगनानी, एडवोकेट आजाद शर्मा, व्याख्याता डॉक्टर सौरभ सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। संस्थान के बोर्ड मेंबर्स, वॉलिटियर्स तथा श्री श्याम सेवा समिति तथा आम लोगो ने पिछले एक महीने से इस कार्यक्रम की तैयारी करने हेतु प्रतिदिन श्रम दान किया था तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
संस्थान के सचिव परमेश देव ने बताया कि भीलवाड़ा की आम जनता सहित, विश्नोई समाज, AU बैंक, गैर सरकारी संगठन, पर्यावरण प्रेमी व प्रशासन सहित 600 लोगो ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया, राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई इसके पश्चात सभी 600 लोगो ने मिलकर 3 मिनट में 363 पौधे लगाए और 3 मिनट में 363 पौधो के स्लोगन की मानव श्रृंखला बनाई।पौधारोपण के दौरान पंडित अशोक व्यास द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार किया. संस्थान के सदस्य महावीर सेन ने सबको पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन को शपथ दिलवाई। सभी लोगो ने एक स्वर में पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया, और प्रकृति प्रेम युक्त जीवन शैली अपनाने का निर्णय लिया | संस्थान द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व तुलसी का पौधा दिया गया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा हुई। संस्थान आने वाली दीपावली से प्लास्टिक के डिस्पोजल आइटम के उपयोग को कम करने के लिए नि:शुल्क बर्तन बैंक की स्थापना करने जा रहा है, इस बैंक के माध्यम से सभी आवश्यकतानुसार बर्तन को उपयोग में ले सकेंगे, लोग नया प्लास्टिक वेस्ट जनरेट करने से बचे |
कार्यक्रम का संचालन पंडित अशोक व्यास ने किया। कार्यक्रम में व्यापारी वर्ग, शिक्षा विद, राज्य प्रदुषण नियंत्रण मंडल बोर्ड, हरणी महादेव नर्सरी कर्मचारी , वन विभाग, नगर विकास न्यास व संकल्प पर्यावरण संस्थान के बोर्ड मेंबर व सदस्य महावीर सेन, महावीर जैन, सुनील व्यास, दिनेश मीणा, धर्मेन्द्र शर्मा ,शक्ति सिंह राठौड़ साहिल रंगरेज अनिल सुवालका, दुर्गेश शर्मा, गणेश, सूरज सेन, नेहा सोनी, साक्षी सोनी ने अपना अहम योगदान दिया।