महंत शास्त्री ने धर्म ध्वज दिखा कंचनधाम दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की बस को निम्बार्क आश्रम से किया रवाना।

0
131

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) गांधी नगर स्थित निम्बार्क आश्रम के महंत मोहन शरण शास्त्री ने बुधवार तड़के 7:15 बजे सनातनी धर्म ध्वजा दिखाकर महर्षि गर्ग ऋषि की तपोभूमि दर्शन हेतु कंचनधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की एक बस को निम्बार्क आश्रम से रवाना किया। गोपाल नारायण नागर ने बताया कि महर्षि महामुनि गर्ग ऋषि भगवान श्री कृष्ण के कुल यदुवंशी के राजगुरु थे। इन्होंने भगवान श्री कृष्ण का नामकरण संस्कार व भविष्य वर्णन कर विभिन्न लीलाओं का आगम व भविष्यवाणी की थी। इन्होंने नंद परिवार वासुदेव पर कंस का संकट आने पर स्वयं नंदबाबा के महल जाकर भविष्य वर्णन करके भी बताया था। ऐसे तपोनिष्ठ ऋषि की सदियों पुरानी तपोभूमि रही बूंदी जिले के खटकड़ गांव के पास कंचनधाम के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की एक बस को बुधवार प्रातः 7:15 बजे निम्बार्क आश्रम के महंत मोहन शरण शास्त्री ने सनातनी धर्म ध्वजा दिखाकर डाँक्टर भेरुलाल गर्ग के सानिध्य में बस को निम्बार्क आश्रम से कंचनधाम दर्शन हेतु रवाना किया। जिसमें शिव प्रसाद गर्ग, घनश्याम शर्मा व गिरिराज सहित सैकड़ों महिला पुरुष व बाल बच्चे मौजूद थे।