Skip to content
Bhilwara Times

Bhilwara Times

खबर वही जो हमने कही

Primary Menu
  • Rajasthan
  • Bhilwara
  • Crime
  • Politics
  • Home
  • Rajasthan
Bhilwara
  • Home
  • Rajasthan
  • सीडीईओ बाल्दी भाजपा का प्रवक्ता- चौहान, कांग्रेस ने खोला मोर्चा, उतरी सड़कों पर, सस्पेंड और कार्रवाई की मांग
  • Bhilwara
  • Politics
  • Rajasthan

सीडीईओ बाल्दी भाजपा का प्रवक्ता- चौहान, कांग्रेस ने खोला मोर्चा, उतरी सड़कों पर, सस्पेंड और कार्रवाई की मांग

#bhilwara
shyamvijay269 May 9, 2026 1 minute read
e08c3ea2-5dac-4f99-8af8-f55891205bec

कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन धरना प्रदर्शन की चेतावनी

डॉ. चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार

जयपुर। राजसमंद। राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र के राजसमंद में शिक्षा विभाग की मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी( CDEO सीडीईओ) रामेश्वर बाल्दी के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोलते हुए सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और बोल दी को भाजपा का प्रवक्ता बताते हुए सस्पेंड करने और विभाग के कार्रवाई करने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया है और चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं होती है तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।

राजसमंद के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर बाल्दी द्वारा सार्वजनिक मंच से दिए गए राजनीतिक बयान के विरोध में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी, राजसमंद द्वारा जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व एवं ,पूर्व जिलाध्यक्ष हरिसिंह राठौड़,नारायण सिंह भाटी एवं योगेन्द्र सिंह परमार के सानिध्य में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उत्तर आए और नारेबाजी कर विरोध करते जिला कलेक्ट्री पहुंचे।
जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि राजसमन्द के नाथद्वारा विधानसभा के खमनोर ब्लॉक के गांवगुडा विद्यालय के 5मई को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह जी और राजसमंद सांसद महिमा कुमारी के सानिध्य में आयोजित लोकार्पण समारोह के दौरान सार्वजनिक मंच से मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर लाल बाल्दी खुले मंच से भारतीय जनता पार्टी का बखान किया है। तथा विपक्षी पार्टीयों के उपर आक्षेप लगाया उनका जो वीडियो वायरल हो रहा है उससे लग रहा है कि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बाल्दी भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता के रूप में कार्य कर रहे है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के कंधो पर राजसमन्द जिले के हजारा छात्रो का भविष्य है तथा इनकी इस भूमिका से छात्रो का भविष्य भी अंधकार मय हो सकता है। एक जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इस कृत्य की जिला कांग्रेस कमेटी घोर विरोध और निंदा करती है। तथा उक्त अधिकारी को सस्पेंड कर उनके विरूद्ध जांच बिठाकर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए जिससे अधिकारी अपने दायित्व व कर्तव्यों के प्रति उदासीन नही रहे। तथा राज्य सरकार द्वारा जिस कार्य के लिये उन्हें नियुक्ति दी है उसके प्रति वफादारी से निर्वहन कर सके। चौहान कई अगर सीडीईओ बाल्दी को सस्पेंड कर उनके खिलाफ विभाग के कार्यवाही शुरू नहीं की गई तो कांग्रेस उग्र आंदोलन और धरना प्रदर्शन करेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष हरिसिंह राठौड़ ,नारायण सिंह भाटी , एवं योगेन्द्र सिंह ने कहा कि राजकीयअधिकारियों कर्मचारियों को सदेव निष्पक्ष आचरण करना चाहिए जबकि सत्ताधारी दल का बखान करने में लगना बेहद निंदनीय कृत्य हैं ।‌ इस दौरान‌ पीसीसी सदस्य शांतिलाल कोठारी, पूर्व प्रधान भेरूलाल वीरवाल,उप प्रधान वैभवराज सिंह चोहान,पूर्व जिला संगठन मंत्री गोविन्द सनाध्या,पूर्व जिला प्रवक्ता कुलदीप शर्मा , बहादुर सिंह चारण ,ब्लॉक अध्यक्ष राजेश गुर्जर ,केसर सिंह गौड़, शंकरलाल जाट,नगर अध्यक्ष चंचल नंदवाना,दिनेश एम जोशी ,मुकेश भार्गव ,सेवादल जिलाध्यक्ष पुष्कर श्रीमाली, महिला जिलाध्यक्ष मनोरमा डाबी, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष गनी सिंधी , ओबीसी जिलाध्यक्ष मनोहर कीर,एसी जिलाध्यक्ष परसराम पोडवाड़,अल्प संख्यक जिलाध्यक्ष सत्तर शाह, प्रदेश महामंत्री राजकुमारी पालीवाल , प्रदेश सचिव हिमानी नंदवाना , महिला ब्लॉक अध्यक्ष गौरी चौधरी,प्रतिमा सनाध्या ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण गुर्जर ,जिला महासचिव मुकेश भार्गव, वरिष्ठ नेता बाबूलाल चौधरी,वरिष्ठ वहाब ख़ान, युवा कांग्रेस नेता चिराग़ पालीवाल ,हरिवल्लभ पालीवाल ,रवि गर्ग,पूर्व पार्षद मांगीलाल टाक, हेमंत रजक,रोहित मीणा,चम्पालाल,प्रमोद रेगर,गिरिराज सनाढ्य,कैलाश कुमावत,कैलाश त्यागी ,नवल देवड़ा,परमेश्वर टेलर,मनीष पालीवाल ,नरेंद्र पालीवाल
सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

shyamvijay269

Administrator

Visit Website View All Posts

Recent Posts

  • सीडीईओ बाल्दी भाजपा का प्रवक्ता- चौहान, कांग्रेस ने खोला मोर्चा, उतरी सड़कों पर, सस्पेंड और कार्रवाई की मांग

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • May 2026

Categories

  • Bhilwara
  • Politics
  • Rajasthan

You may have missed

e08c3ea2-5dac-4f99-8af8-f55891205bec
  • Bhilwara
  • Politics
  • Rajasthan

सीडीईओ बाल्दी भाजपा का प्रवक्ता- चौहान, कांग्रेस ने खोला मोर्चा, उतरी सड़कों पर, सस्पेंड और कार्रवाई की मांग

shyamvijay269 May 9, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.