गहलोत के बिगोद आगमन पर कांग्रेस की बैठक आयोजित , अधिक से अधिक संख्या में लोगों से पहुँचने की अपील

0
400

बिजोलिया ( कपिल विजय ) : विधानसभा क्षेत्र के बिगोद में चल रही राजीव गांधी ग्रामीण ब्लॉक स्तरीय ओलंपिक खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में 16 सितंबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यालय पर बैठक का आयोजन हुआ । बैठक पूर्व विधायक विवेक धाकड़ के निर्देशन पर आयोजित की गई । जिसमें गहलोत साहब के आगमन पर बिगोद में अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पहुँचने का आह्वान किया गया । इस अवसर पर प्रधान आशा देवी भील , उपप्रधान कैलाश धाकड , पूर्व प्रधान बलवंत सिंह , नगर अध्यक्ष अनिल शर्मा , विक्रम सोनी , सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश खटिक , जिला महासचिव सेवादल रणजीत सिंह कानावत , जिला कार्यकारिणी सदस्य अमित , शोभा टाँक, कुंज बिहारी मेहर , अनिल जैन , सत्तार मोहम्मद , इरशाद खान , मुकेश खटीक , राहुल जैन , महावीर नायक , विशाल तिवारी , ऋषि सोनी , मांगीलाल धाकड़ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।