बिजोलिया की संजना ने 10 वी बोर्ड में ब्लॉक में किया टॉप , 96.50 फ़ीसदी अंक किए प्राप्त

0
1104

बिजौलिया ( कपिल विजय ) : क़स्बे के ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय के सामने रहने वाली संजना जोशी ने सरकारी विद्यालय में पढ़ते हुए 10 वी बोर्ड में ब्लॉक स्तर में उच्चतम अंक 96.50 % प्राप्त कर ब्लॉक क्षेत्र में टॉप किया है। जोशी ने सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं विद्यालय के अध्यापकों को दिया है ।


संजना ने भीलवाड़ा टाइम्स को बताया कि उन्होंने 10 वी बोर्ड की परीक्षा को लेकर स्कूल की नियमित पढ़ाई के साथ घर पर रोज़ाना 4-5 घंटे लगातार पढ़ाई की ओर परीक्षा के दिनों में। भी इसे जारी रखा , जिसके बाद परीक्षा में अच्छे अंकों से सफलता मिली है । संजना ने बताया कि पिता राजेश कुमार जोशी सेंड स्टोन का व्यवसाय करते है और माँ ग्रहणी है । छात्रा ने बताया की वह आगे जाकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर आईएएस बनना चाहती हैं । वही संजना के टॉप करने पर उनके घर बधाईयो का ताँता लगा हुआ है ।

मिठाई खिलाते परिजन

संजना का ये रहा रिज़ल्ट :