गेस्ट हाउस संचालक की हत्या करने वाला हत्यारा गिरफ़्तार , किरायेदार ने ही पुरानी रंजिश के चलते की हत्या

0
2597

बिजोलिया ( कपिल विजय ) : थाना क्षेत्र के सलावटीया ग्राम में बीती 16 जून को हाईवे किनारे स्थित समदानी गेस्ट हाउस के संचालक 20 वर्षीय सागर समदानी की चाकू घोंपकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने 72 घंटे बाद मामले को उजागर करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है । थाना अधिकारी उगमाराम बेनीवाल ने बताया कि सलावटीया में हुई घटना को लेकर पोहाई नांदनपुरा धौलपुर निवासी थोलू उर्फ रामेश्वर जाटव उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है ।

👇 थानाधिकारी उगमाराम बैनीवाल ने क्या देखिए 👇

पुलिस ने बताया की हत्यारे ने पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि पुरानी मारपीट को लेकर रंजिश के चलते उसने हत्या करना क़बूला है और हत्या के बाद शातिर अंदाज में मालका खेड़ा में बालों की कटिंग करवा कर क्लीन शेव करा कर हुलिया बदल लिया , हत्यारा काफ़ी समय से मृतक के घर पर किराए से रहता था। बेनीवाल ने बताया है कि मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था , जिसमें पुलिस उपाधिक्षक कीर्ति सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम को अलग-अलग टास्क दिए गए ।

जिसमे टीम ने संचालक की हत्या के बाद हत्यारे ने हत्या के साक्ष्य मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरा की डीवीआर और मोबाइल फ़ोन साथ में ले जाने के बाद चुनौतीपूर्ण बने मामले को लेकर फील्ड इंटेलिजेंस एवं साइबर टीम के द्वारा आसपास के जगह से सूचनाएं संकलित की गई और अपराधिक घटनाओं में शामिल लोगो से गहनता से पूछताछ की गई । इस दौरान घटना के बाद हत्यारे का अंतिम मूवमेंट मानपुरा के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के जंगलों में पाया गया , जहां अंतिम लोकेशन के आधार पर थोलू उर्फ रामेश्वर को गिरफ्तार किया गया ।

विदित रहे की 15 जून को देर रात्रि 1 बजे सलावटिया में होटल के संचालक 20 वर्षीय सागर पिता राजकुमार समदानी की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी । जिससे गाँव में दहशत का माहोल हो गया था । घटना के 72 घंटे बाद पुलिस ने मामले को उजागर करते हुए हत्यारे को गिरफ्तार किया है ।