दधिमती माता का प्राकट्य महोत्सव मनाया

0
282

जयपुर। दाधीच समाज की कुलदेवी मां भगवती दधिमती माताजी का गोठ मांगलोद में प्राकट्य महोत्सव 4 फरवरी एवं 5 फरवरी दधिमती सेवा समिति के तत्वाधान में दधिमती सेवायतन नागौर में आनंदपूर्वक संपन्न हुआ ।

दधिमती सेवा समिति के सेवक अंकित कुमार व्यास ने बताया कि सभी भक्तों ने पहले दिन शोभा यात्रा नाचते गाते निकाली एवं रात्रि मे रामकिशोर, कुलदीप धरणीध एवं आकृति मिश्रा के सानिध्य में भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया।भजन संध्या भोर तक चली जिसमे सभी भक्तों ने लुफ्त उठाया। तथा मां भगवती के मंत्र द्वारा यज्ञ आहुतियां के साथ सम्पन्न हुआ तत्पश्चात भोजन प्रसादी हुई।

कार्यक्रम मे महावीर पुजारी (सालासर बालाजी), पृथ्वीराज , रमेश व्यास, हुग्मी चंद , हीरालाल सुठवाल, पीयूष पाटोदिया, जगदीश जोशी उदयपुर, महेश दाधीच, सुभाष चंद्र जोशी, जितेंद्र दाधीच, राजेंद्र पाटोदिया, कैलाश आचार्य, श्याम पंचोली, गणेश दायमा झलगांव, रेखा कुदाल, ललिता जोशी, उषा पंचोली, मीना पाटोदिया, प्रतिभा दाधीच,मीनाक्षी आचार्य,संजय कुदाल, सुनील जोशी , मनोज दाधीच, बालमुकुंद दाधीच आदि मौजूद रहे।