13 मई का विशाल रक्तदान शिविर बना ऐतिहासिक 3069 यूनिट रक्तदान, 950 महिलाओं की सहभागिता बनी प्रेरणा, गर्मी भी रही बेअसर

Spread the love

bhilwara

Spread the love



बिजौलिया। रवि अहीर

विवेक सुषमा धाकड़ स्मृति चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्व. श्रीमती सुषमादेवी जी धाकड़ की पुण्य स्मृति में 13 मई को आयोजित विशाल रक्तदान शिविर ने इस वर्ष भी मानव सेवा का नया इतिहास रच दिया। शिविर में 3069 यूनिट रक्तदान हुआ, जो क्षेत्र में सेवा, समर्पण एवं जनजागृति का एक अद्वितीय उदाहरण बना।

शिविर की विशेष उपलब्धि महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। लगभग 950 महिलाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर समाज में जागरूकता, सेवा भावना एवं महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायी संदेश दिया। महिलाओं की इतनी बड़ी सहभागिता ने यह संदेश दिया कि अब महिलाएं भी सामाजिक सरोकारों और मानव सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

भीषण गर्मी के बावजूद हजारों युवाओं, ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों एवं रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानवता की सेवा का परिचय दिया। शिविर स्थल पर सुबह से देर शाम तक रक्तदाताओं का उत्साह देखने योग्य रहा।

शिविर में रक्तदाताओं की सुविधा एवं सुरक्षित रक्त संग्रहण हेतु प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित अस्पतालों एवं ब्लड बैंकों की विशेषज्ञ टीमों ने सेवाएं प्रदान की। इनमें एसएमएस ट्रॉमा सेंटर जयपुर, शांति ब्लड बैंक जयपुर, पेसिफिक हॉस्पिटल उदयपुर, अग्रवाल ब्लड सेंटर कोटा, कृष्णा रोटरी ब्लड बैंक कोटा, अरिहंत हॉस्पिटल, रामस्नेही हॉस्पिटल, महात्मा गांधी चिकित्सालय, कोटड़ी श्याम ब्लड बैंक एवं भीलवाड़ा ब्लड बैंक की टीमों ने रक्त संग्रहण कार्य किया। शिविर में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी आदेषानुसार महिलाओं एवं एनीमिक मरीजों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श की व्यवस्था की गई। साथ ही सिम्स हॉस्पिटल, भीलवाड़ा के सहयोग से महिला रोग विशेषज्ञ, डाइटीशियन तथा ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर जैसी बेसिक स्वास्थ्य जांच सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख इंजि. कन्हैयालाल धाकड़ के अनुभवी मार्गदर्षन और ट्रस्ट अध्यक्ष दीपशिखा धाकड़ सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में  श्री धाकड़ महासभा धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष डॉ. अर्जुन राष्ट्रीय संगठन मंत्री पप्पू लाल धाकड़ युवा संघ प्रदेश महामंत्री दुर्गेश धाकड़ युवा संघ धाकड़, पूर्व नगर पालिका चैयरमेन जफर टांक विनोद ओस्तवाल, राजकुमार आंचलिया,  बिजौलिया प्रधान आशा कुमारी भील, उपप्रधान कैलाश धाकड़, सरपंच संघ अध्यक्ष मोहन लाल धाकड़ ट्रस्ट सचिव गोपाल धाकड़ कोषाध्यक्ष मोहनलाल धाकड़ मांडलगढ़ महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष मीना सोनी, पूर्व अध्यक्ष अल्का लढ़ा ,भूपेन्द्र धाकड़ कोटा नवल  किशोर धाकड़ कोटा उपर माल धाकड़ पंचायत के अध्यक्ष नारायण लाल धाकड़, उपर माल धाकड़ समाज पंचायत के अध्यक्ष मांगीलाल धाकड़, सहित अनेक सामाजिक, राजनीतिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता निभाई।

आयोजकों ने बताया कि यह शिविर केवल रक्तदान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवता के भाव को मजबूत करने का माध्यम बना। ट्रस्ट परिवार ने सभी रक्तदाताओं, महिलाओं, युवाओं, चिकित्सा टीमों, प्रशासन एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सामूहिक सहयोग से ही ऐसे जनहितकारी अभियान निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहे हैं।

रक्तदान महादान किसी जरूरतमंद को जीवन की नई उम्मीद देने का सबसे बड़ा माध्यम है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!