बिजौलिया। ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से शुक्रवार को नगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अनिल राव, ब्लॉक संयोजक अंकित तिवाड़ी, रणजीत कानावत, मुकेश खटीक, विशाल तिवाड़ी, गंजेंद्र सिंह , जुगनू टांक, महेंद्र सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
