मंत्री दिलावर विभाग की बिगड़ती छवि से खासे नाराज
आरोपी भट्ट फरार, तलाश जारी, दलाल की जमानत याचिका ख़ारिज
डॉ. चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार
जयपुर। भीलवाड़ा। भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर धनतेरस से एक दिन पूर्व अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा एडीपीसी कार्यालय के कनिष्ठ अभियंता के लिए ठेकेदार से रिश्वत लेते पकड़े गए दलाल के मामले में एसीबी की गाज अब दर्ज एफआईआर के आधार पर एडीपीसी डॉ.श्रीमती कल्पना शर्मा कार्यवाहक सहायक अभियंता मोडी राम व्यास (सेवानिवृत्ति संविदा कर्मी) पर भी गिर सकती है ?
यह था मामला
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने धनतेरस से एक दिन पूर्व पांच नवंबर को ठेकेदार राजू लाल लोधा राजपुरा सागर जिला अजमेर द्वारा रिश्वत की शिकायत पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाड़ा इकाई ने कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त जिला परियोजना सामान्य को समग्र शिक्षा अभियान भीलवाड़ा के कनिष्ठ अभियंता संविदा कवि अनिल भट्ट के लिए दलाल श्रेणिक चौधरी द्वारा₹50000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।
मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर अनिल भट्ट कनिष्ठ अभियंता व दलाल श्रेणिक चौधरी को मुख्य आरोपी बनाया गया है। जबकि एडीपीसी डॉ. श्रीमती कल्पना शर्मा और कार्यवाहक सहायक अभियंता संविदा कर्मी मोडी राम व्यास एकाउंटेंट राकेश काष्ट अन्य को बनाया है। दलाल द्वारा अपने बयानों में बार-बार कनिष्ठ अभियंता अनिल भट्ट के कहने पर और उसके लिए रिश्वत लेने तथा उक्त रिश्वत राशि प्रसाद के रूप में एडीपीसी श्रीमती शर्मा सहायक अभियंता मोडी राम व्यास व अन्य में बंटने की बात कह रहा है साथ ही बयान में वह स्पष्ट रूप से कह रहा है कि पहले भी एडीपीसी श्रीमती शर्मा और सहायक अभियंता व्यास को बिल पारित करने के रूप में रिश्वत राशि दी है।
एडीपीसी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपी की पुष्टि …
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अपुष्ट सूत्रों के अनुसार एडीपीसी श्रीमती कल्पना शर्मा पर लगे भ्रष्टाचारों की पुष्टि इस बात से भी होती है कि पूर्व में भी कुछ ठेकेदारों द्वारा एक शिकायत की गई जिसमें उनके पति जो सांसद के निजी सहायक हैं का रौब दिखाकर और निजी सहायक द्वारा संसद का पीए होने की धमकी देकर वसूली करने के आरोप शिकायत में लगाए गए थे।
बनेडा मॉडल स्कूल मामला
अपुष्ट सूत्रों के अनुसार एडीपीसी श्रीमती शर्मा के खिलाफ बनेड़ा मॉडल स्कूल निर्माण मामले में भी भ्रष्टाचार के संदिग्ध आरोप को लेकर समाचार प्रकाशित होने के बाद विभाग और प्रशासन द्वारा की गई जांच पड़ताल में एडीपीसी श्रीमती शर्मा को कलेक्टर द्वारा चार्जशीट दी गई है हालांकि इस चार्जशीट पर व्यक्तिगत सुनवाई और फैसला होना बाकी है ? लेकिन बताया जाता है कि इस मामले में भी अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोड़ते हुए जांच कर रहा है।
सबने खींचे हाथ
सूत्र के अनुसार इस मामले के बाद अपने बचाव के लिए एडीपीसी द्वारा शीर्ष नेताओं और एक बड़े संगठन के पदाधिकारी के यहां जाकर अपनी बेगुनाही बताने और बचाव करने की गुहार की लेकिन बताया जाता है कि वहां से निराशा मिली है। जानकारी तो यह भी सामने आई है कि कुछ नेताओं ने मंत्री से एडीपीसी के बचाव की पहल भी करने की कोशिश की लेकिन मंत्री ने इनकार कर दिया। बताया जाता है कि मंत्री दिलावर भीलवाड़ा एडीपीसी कार्यालय में 1 साल में दो बार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई से विभाग की खराब हो रही छवि को लेकर भी खासे से नाराज है
अपुष्ट सूत्र के अनुसार शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जयपुर में अभी हाल में ली अधिकारियों की बैठक में इस घटनाक्रम को लेकर नाराजगी जताते हुए भीलवाड़ा एडीपीसी को हटाने और भीलवाड़ा एडीपीसी कार्यालय का बिगड़ा खाका सुधारने की बात कही। बताया तो यह जा रहा है कि एडीपीसी को हटाने के लिए फाइल चल गई है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं है। दूसरी और सहायक अभियंता मोडीराम व्यास जो सेवानिवृत्ति सहायक अभियंता है और संविदा कर्मी के रूप में कार्य करें वह भी इस महीने अपने 65 साल पूरे कर रहे हैं और नियमों के अनुसार 65 साल की आयु पार करने के बाद उस संविदा कर्मी के पद से भी पद मुक्त कर दिया जाता है इस नियम के तहत मोडी राम 30 नवंबर को विदा हो जाएंगे ?
उधर दूसरी ओर इज्जत लेते पकड़े गए दलाल श्रैणिक चौधरी की जमानत याचिका खारिज हो गई है।
