ADPC श्रीमती शर्मा के कार्यकाल में 1 साल में एसीबी की दूसरी कार्रवाई
डॉ. चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार
जयपुर।भीलवाड़ा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाड़ा की इकाई ने धनतेरस के 1 दिन पहले अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा अभियान(ADPC) कार्यालय के संविदा कर्मी कनिष्ठ अभियंता (JEN) के लिए रिश्वत लेते हुए दलाल को गिरफ्तार किया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एसीबी चौकी भीलवाड़ा को परिवादी ने शिकायत की की रायपुर ब्लॉक में अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक में समग्र शिक्षा (ADPC) के आदेश पर कराए गए उसके निर्माण कार्यों के रनिंग बिल को पास करने के बदले में कनिष्ठ अभियंता संविदा कर्मी अनिल भट्ट के लिए दलाल श्रेणिक चौधरी द्वारा ₹50000 की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा था। इस शिकायत का सत्यापन कराया गया जो सही पाए जाने पर आज अजमेर रेंज के उपमहा निरीक्षक नारायण टोगस के सुपरविजन में एसीबी चौकी भीलवाड़ा प्रथम के उप अधीक्षक पारसमल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए योजना अनुसार रेलवे फाटक के पास स्थित गर्ग पेट्रोल पंप पर परिवादी को दलाल श्रेणिक चौधरी ने राशि देने के लिए बुलाया इस पर परिवादी राशि लेकर गर्ग पेट्रोल पंप पर पहुंचा जहां श्रेणिक चौधरी अपनी स्विफ्ट कार में बैठकर परिवादी से ₹50000 की रिश्वत राशि ली इस पर इशारा पाते ही वहां मौजूद एसीबी की टीम ने दलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से रिश्वत के रूप में ली गई ₹10000 की भारतीय ₹40000 के डमी करैंसी बरामद की।
किन-किन का नाम है शामिल ?
एसीबी सूत्रों के अनुसार प्रकरण में कनिष्ठ अभियंता अनिल भट्ट की भूमिका के संबंध में भी जांच की जा रही है। इसके अलावा अपुष्ट सूत्र के अनुसार एसीबी की ट्रैप से पूर्व कार्य प्रणाली में 7% कमिशन की बात सामने आई है जिसमें किस-किस को कितना हिस्सा दिया जाता है उसमें एडीपीसी श्रीमती शर्मा और सहायक अभियंता की भी बात सामने आई हालांकि हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं यह जांच का विषय है जो जांच में स्पष्ट होगा। विदित है कि समग्र शिक्षा के कुछ ठेकेदारों ने कुछ महीना पहले जिला कलेक्टर और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को एक शिकायत लिखित में दी थी जिसमें एडीपीसी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एडीपीसी के पति जो भीलवाड़ा सांसद के निजी सहायक हैं पर भी गंभीर आरोप लगाए थे जिसके समाचार भी समाचार पत्रों में प्रकाशित हुए थे।
ऐसा संयोग
विदित है कि भीलवाड़ा एडीपीसी कार्यालय में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की 1 साल के अंदर यह दूसरी कार्यवाही है इससे पूर्व भी दीपावली से पहले 25 सितंबर 2025 को एसीबी ने तत्कालीन सहायक अभियंता राजकुमार मुंदड़ा और कनिष्ठ अभियंता संविदा कर्मी भारत भूषण गोयल को भी ₹50000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।
