Spread the love

कांस्या। ग्राम पंचायत कांस्या की नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती मंजू देवी मेघवंशी के पदभार ग्रहण समारोह में आज क्षेत्रीय विधायक श्री गोपाल खंडेलवाल सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित सरपंच को नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास, जनहित के कार्यों तथा ग्रामीणों की समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।



समारोह में विधानसभा संयोजक श्री अनिल जी पारीक, जिला परिषद वार्ड संख्या 44 के प्रत्याशी एवं युवा नेता श्री नरोत्तम जी धाकड़, सरपंच प्रतिनिधि श्री अनिल जी मेघवंशी, उपसरपंच श्री अंकित जी हरिजन, तिलस्वां सरपंच श्रीमती किरण जी अहीर एवं प्रतिनिधि श्री श्याम लाल जी अहीर, बिजोलिया नगरपालिका प्रतिनिधि श्री मानव जी तिवाड़ी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य श्री हितेंद्र सिंह जी राजोरा, श्री पंकज जी विजयवर्गीय, श्री शांति लाल जी जोशी, श्री जगदीश जी पुरी, श्री रामप्रसाद जी सोनी, बूथ अध्यक्ष श्री विजयपाल जी बंजारा, श्री राजेश जी हरिजन, श्री राहुल जी रैगर, श्री राधेश्याम जी सुथार, श्री मेंबर जी बंजारा एवं श्री जीतू जी बंजारा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ग्रामीणों में उत्साह एवं हर्ष का माहौल रहा। सभी ने नवनिर्वाचित सरपंच को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ देते हुए ग्राम पंचायत कांस्या के विकास एवं प्रगति में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

By Kapil

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!