Spread the love



बिजौलिया। क्षेत्र के सलावटिया ग्राम में रविवार को एक किसान द्वारा अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना में 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद परिजन उसे तत्काल बिजौलिया उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार सलावटिया निवासी कैलाश धाकड़ (40) पुत्र भवानीलाल धाकड़ खेत पर पानी की पिलाई करने गया था। वहां से घर लौटने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद कमरे में घर पर पड़ी लुगड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलने पर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और वे उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि कैलाश खेती के साथ लोडर चलाने का काम भी करता था। वह अविवाहित था तथा उसके दो भाई हैं। हाल ही में संपन्न हुए ग्राम पंचायत चुनाव में उसने वार्ड पंच पद के लिए भी चुनाव लड़ा था। फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

By Kapil

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!