Spread the love


बिजौलिया। ग्राम पंचायत तिलस्वां की नवनिर्वाचित सरपंच किरण देवी अहीर का पदभार ग्रहण समारोह मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। इस अवसर पर विधायक खंडेलवाल ने नवनिर्वाचित सरपंच को नवीन दायित्व ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। गांवों के विकास, आमजन की समस्याओं के समाधान तथा मूलभूत सुविधाओं के विस्तार में सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए गांव के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करना आवश्यक है।

विधायक ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना तथा विकास कार्यों को गति देना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनप्रतिनिधियों, भाजपा संगठन एवं कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से क्षेत्र में विकास और जनसेवा के नए आयाम स्थापित होंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोवर्धन वैष्णव, जिला परिषद वार्ड संख्या 44 के भावी प्रत्याशी नरोत्तम धाकड़, सरपंच प्रतिनिधि श्यामलाल अहीर, उपसरपंच शोभालाल धाकड़, पूर्व पंचायत समिति सदस्य हितेंद्र राजोरा, मंडल उपाध्यक्ष दयाशंकर जोशी, शिवराज सिंह सोलंकी, भाजपा कार्यकर्ता नानालाल धाकड़, गोपाल बैरागी, छितर मीणा, शक्ति केंद्र संयोजक बालू तेली, बूथ अध्यक्ष मुकेश दाधीच सहित वार्ड पंच, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित सरपंच किरण देवी अहीर को शुभकामनाएं देते हुए ग्राम पंचायत तिलस्वां के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर विकास की कामना की।

By Kapil

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!