डॉ. चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व प्राप्त (महिला एवं बाल विकास को समर्पित संस्था) ” वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया ” की मुख्य राष्ट्रीय अध्यक्ष राजरानी के निर्देशानुसार आगामी 1 मई शुक्रवार को विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर भव्य मजदूर दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम ध्रुव बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऑडिटोरियम, आमेर रोड, जयपुर में आयोजित होगा।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष जिनेश कुमार जैन (स्पोर्ट्स विंग) ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन, समाजसेवी एवं विशिष्ट अतिथि ,श्रमिकों के अधिकार, सुरक्षा, संरक्षण एवं श्रम कानूनों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। साथ ही श्रमिक वर्ग के उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। आयोजन के दौरान आए अतिथियों एवं आगंतुकों का भी स्वागत-अभिनंदन कर सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में WPSF के नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र,आई डी कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।संस्थापक अध्यक्ष सुश्री राजकन्या एवं डॉ.राजबाला चौधरी,राष्ट्रीय अध्यक्ष (कन्या शिक्षा सहायता) ने सभी राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समाजसेवी जनों से इस महत्वपूर्ण आयोजन में सहभागिता निभाने एवं सहयोग प्रदान करने की अपील की है, ताकि श्रमिक वर्ग के सम्मान एवं अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
