बिजोलिया। रवि अहीर
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा तालुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष न्यायिक मजिस्ट्रेट सबा परवीन कागजी के निर्देशन में मंगलवार को खैराड़िया एवं एवीएस स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में छात्र-छात्राओं को संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों, स्वतंत्रता के अधिकार, समानता के अधिकार, शिक्षा के अधिकार तथा शोषण के विरुद्ध अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध, सुरक्षित बचपन-सुरक्षित भविष्य अभियान एवं पोक्सो एक्ट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में पीएलवी रामबाबू माथुर, पीएलवी सुनीता नायक एवं इंटर्न अधिवक्ता अनन्या राव ने छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी, ऑनलाइन अपराधों एवं बच्चों के संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए सतर्क रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर संस्थापक लाभचंद पटवारी, प्राचार्य मीनाक्षी जैन, राजेंद्र बच्चन, मनीष, सौरभ, चेतन, दीपक, शांति गुर्जर सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
