Spread the love



बिजौलिया। रवि अहीर ।

देशभक्ति गीतों की गूंज, विद्यार्थियों की शानदार परेड और तिरंगे की शान के बीच बिजौलिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। उपखंड स्तरीय समारोह में जहां स्कूली बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया, वहीं विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली 42 प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।


राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन में आयोजित समारोह में उपखंड अधिकारी छोटू लाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने मार्चपास्ट की सलामी ली और राष्ट्रगान के साथ समारोह का विधिवत आगाज हुआ। विद्यार्थियों ने पीटी, परेड और देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों के दौरान पूरा माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर नजर आया।



एसडीएम बोले- अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाएं

समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम छोटू लाल शर्मा ने विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, मेहनत और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना जरूरी है। यही संस्कार आगे चलकर देश और समाज के विकास में योगदान देने की नींव बनते हैं।



अलग-अलग क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिला सम्मान



समारोह में शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 42 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर प्रतिभाओं में उत्साह नजर आया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक, अभिभावक और आमजन भी मौजूद रहे।

By Kapil

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!