Spread the love


बिजौलिया। रवि अहीर

सावन माह के पवित्र अवसर पर महादेव सेना के तत्वावधान में मंदाकिनी महाकाल से तिलस्वां महादेव तक रविवार कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा में श्रद्धालु मंदाकिनी महाकाल कुंड का पवित्र जल लेकर तिलस्वां महादेव मंदिर पहुंचे।



यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए। तिलस्वां महादेव मंदिर पहुंचकर मंदाकिनी महाकाल कुंड के जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा।

कावड़ यात्रा में आचार्य शांतिलाल जोशी, परशुराम जी, जितेंद्र सिंह चौहान, सुनील जोशी, दीपक जोशी, नीरज लसकर, विकास राठौड़, आशीष सोमानी, दीपांशु चित्तौड़ा, अरविंद लश्कर, अजय सिंह सांखला, सत्यनारायण टेलर, गोविंद टेलर सहित महादेव सेना के कार्यकर्ता एवं नगरवासी मौजूद रहे।

By Kapil

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!